• Home
  • अलीगढ
  • 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लगाई फटकार

50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लगाई फटकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 22 अगस्त 2025।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

अधूरी परियोजनाओं पर नाराजगी

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 84 निर्माण कार्यों में से केवल 11 ही पूर्ण हो पाए हैं, जबकि 73 अभी अधूरे हैं। सड़क परियोजनाओं में से 16 में से 3 कार्य पूरे हो चुके हैं, शेष 13 पर काम चल रहा है। विभिन्न एजेंसियों द्वारा संचालित इन कार्यों में राजकीय निर्माण निगम 2, सी एंड डीएस 9, यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन 9, यूपी सिडको 1, आवास विकास व लोक निर्माण विभाग 3-3, जल निगम नगरीय 9, पैकफेड 10, ग्रामीण अभियंत्रण 7 और सिंचाई विभाग द्वारा 8 परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रमुख परियोजनाओं की समयसीमा तय

डीएम ने मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण दिसंबर तक और डीडीयू में क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य सितंबर तक पूरा करने का आश्वासन लिया। पर्यटन विभाग की परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन को निर्देश दिए गए।

यूपी सिडको को फटकार

आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी ने यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। संस्था को ब्लैकलिस्ट करने और सेंटेज काटने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सख्त लहजे में पूछा कि अब तक ठेकेदारों पर अर्थदंड क्यों नहीं लगाया गया। साथ ही आदेश दिया कि 30 सितंबर तक हर हाल में कार्य पूर्ण होना चाहिए।

अन्य निर्देश

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ए.के. राही को आरएमपीएसयू का निर्माण शीघ्र पूरा करने और उत्कृष्ट हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र में संचालित सभी कार्य जनवरी-फरवरी तक पूरे करने को कहा गया। इसी क्रम में सीएलडीएफ को सभी गौ-आश्रय स्थल और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं होगी। सभी परियोजनाएं समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरी की जानी अनिवार्य हैं।

बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *