• Home
  • अलीगढ
  • नौरंगाबाद-छावनी में एसआईआर की प्रगति का निरीक्षण, डीपीओ-सीडीपीओ ने टीम को दिए निर्देश
Image

नौरंगाबाद-छावनी में एसआईआर की प्रगति का निरीक्षण, डीपीओ-सीडीपीओ ने टीम को दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 29 नवंबर 2025 : जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर आशीष कुमार ने तहसील कोल के नौरंगाबाद-छावनी क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 195 का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए बूथ पर कार्यरत टीम को मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन रूप में तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीपीओ और सीडीपीओ ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के पास अभी भी 04 दिसंबर तक का समय उपलब्ध है, जिसके भीतर सभी पात्र मतदाता अपना एसआईआर फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि 09 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित किया जा सके।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे बूथ पर तैनात टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, क्योंकि शासन-प्रशासन की स्पष्ट मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जनसहयोग मिलने से एसआईआर कार्यों में और तेजी आएगी तथा मतदाता सूची अधिक सटीक रूप में तैयार हो सकेगी।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *