• Home
  • अलीगढ
  • डॉ. जुबैर शादाब खान एएमयू सीपीडीयूटी के निदेशक नियुक्त
Image

डॉ. जुबैर शादाब खान एएमयू सीपीडीयूटी के निदेशक नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 26 जुलाई 2025

अलीगढ़, 26 जुलाईः डॉ. जुबैर शादाब खान को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट ऑफ उर्दू टीचर्स (उर्दू अकादमी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों की अवधि के लिए या जब तक सामान्य चयन समिति के होने तक की गई है।

डॉ. खान एक अनुभवी शिक्षाविद् और लेखक हैं। उन्होंने रेडियो ड्रामेः इतिहास, विधा और तकनीक, उर्दू भाषा, साहित्य और संस्कृति, रेडियो टीवीः इतिहास और तकनीक और भाषा विज्ञान जैसी पुस्तकों का लेखन किया है। इसके अलावा उन्होंने आधा दर्जन से अधिक पुस्तकों का संपादन और संकलन किया है तथा उनके उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में तीस से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

शैक्षणिक लेखन के साथ-साथ डॉ. खान ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम निर्माण और शैक्षणिक मूल्यांकन जैसे क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग सर्विस, इंडिया के साथ काम करते हुए शैक्षणिक योजना और मूल्यांकन परीक्षणों के विकास में भागीदारी की है।

डॉ. जुबैर शादाब खान ने कहा कि सीपीडीयूटी में उनका प्रयास भाषा शिक्षण अनुवाद अध्ययन और उर्दू शिक्षा में अंतर्विषयी दृष्टिकोणों को सुदृढ़ करने का रहेगा।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *