• Home
  • UP
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची सार्वजनिक, नागरिक ऐसे कर सकते हैं नाम की जांच
Image

ड्राफ्ट मतदाता सूची सार्वजनिक, नागरिक ऐसे कर सकते हैं नाम की जांच

पोर्टल voters.eci.gov.in पर उपलब्ध सभी विवरण, आपत्ति व सुधार का भी अवसर

अलीगढ़, 07 जनवरी 2026 ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद अलीगढ़ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के उपरांत तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची 06 जनवरी 2026 को सार्वजनिक कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए अपने मताधिकार से जुड़े सभी विवरणों की स्वयं जांच अवश्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि समय रहते सुधारी जा सके।

एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी हुई सूची

जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन किया गया था। इसी के आधार पर मतदाता सूची का अद्यतन कर ड्राफ्ट रूप में प्रकाशन किया गया है। यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष और मतदाता हितैषी है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही रूप से मतदाता सूची में शामिल हो सके।

ऑनलाइन ऐसे देखें अपना नाम

नागरिक भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll अथवा https://voters.eci.gov.in पर जाकर आसानी से अपना नाम, पता एवं अन्य विवरण देख सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर “अपना नाम देखें” विकल्प पर क्लिक कर मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद राज्य, नाम, रिश्तेदार का नाम, आयु, जन्मतिथि, लिंग, जिला एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित विवरण भरकर बूथ संख्या और बूथ का नाम देखा जा सकता है।

मोबाइल से भी मिलेगी सुविधा

यदि मतदाता पहचान पत्र के साथ मोबाइल नंबर लिंक है, तो नागरिक ओटीपी के माध्यम से भी ऑनलाइन ही बूथ संख्या और नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मतदाता सूची देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

दावा-आपत्ति का अवसर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी मतदाता को अपने नाम, पते, आयु या अन्य प्रविष्टियों में कोई त्रुटि दिखाई देती है, अथवा नाम जुड़वाने या हटाने से संबंधित कोई दावा या आपत्ति दर्ज करानी है, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित प्रपत्र भरकर सुधार करा सकता है। समय रहते जांच कराना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है, ताकि अंतिम मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गलती न रह जाए।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *