• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: उमानपाड़ा वार्ड की गलियों में पेयजल संकट, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Image

अलीगढ़: उमानपाड़ा वार्ड की गलियों में पेयजल संकट, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 31 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। उमानपाड़ा वार्ड के चाभी वाली गली और झालर वाली गली में पिछले कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार सुबह जब इन इलाकों में पानी नहीं आया तो स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि बकरीद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में अब कुछ ही दिन शेष हैं।

स्थानीय पार्षद मोहम्मद मुज्तबिल ने बताया कि चाभी वाली और झालर वाली गली में करीब दो हजार से अधिक मकान हैं। क्षेत्र में नया नलकूप लगाए जाने के बावजूद पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ज़मीन ऊंची-नीची होने के कारण कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top