• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर, नशा करने वालों को भेजा गया नशा मुक्ति केंद्र
Image

अलीगढ़: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर, नशा करने वालों को भेजा गया नशा मुक्ति केंद्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। मंगलवार को शहर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन, आबकारी विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन, कब्रकुता और बस स्टैंड के आसपास नशा करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर नशा करते पाए गए व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में लेकर नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर को नशामुक्त बनाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है।

अभियान का नेतृत्व एसीएम अलीगढ़ अनिल कल्याण, सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *