• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण क्षेत्र भी अंधेरे में
Image

अलीगढ़ में आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण क्षेत्र भी अंधेरे में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। मई महीने में लगातार आंधी के कारण शहर व आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। गुरुवार शाम को बारहद्वारी बिजलीघर की 33 केवी लाइन के तीन खंभे टूटने से करीब 50 हजार से अधिक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। पेड़ों की शाखाएं टूटने और तार टूटने के कारण कई जगह बिजली बाधित रही।

देर रात तक बिजली न आने से लोग बारहद्वारी बिजलीघर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। देहात क्षेत्र में भी 25-30 खंभे टूटने और तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण कई गांवों में पूरी रात बिजली नहीं रही।

रघुवीरपुरी, रेलवे स्टेशन, श्याम नगर, रावणटीला, सुदामापुरी, धनीपुर, रामघाट रोड, स्वर्ण जयंती नगर, एलमपुर, जलालपुर, सारसौल, जमालपुर, धौररामाफी, चंदन शहीद, सराय रहमान, प्रतिभा कालोनी, अशोक नगर सहित कई इलाकों में बिजली की कमी से लोग परेशान रहे। लोगों ने विभाग की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई।

अधिशासी अभियंता शशांक अग्रवाल ने बताया कि फॉल्ट खोजने में समय लग रहा है, जिसके कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में भी अंडला बिजलीघर से जुड़े कई गांवों में बिजली का संकट जारी रहा। टापल और पिसावा क्षेत्र में 25-30 खंभे टूटने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण रातभर बिजली न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हुई।

गर्मी के इस मौसम में बिजली की खपत काफी बढ़ गई है। 29 मई को जिले में बिजली की मांग 715 मेगावाट तक पहुंच गई, जबकि हरदुआगंज तापीय परियोजना में भी उत्पादन में कुछ इकाइयां बंद हैं।

इस बिजली संकट से व्यापार और उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं। महानगर अलीगढ़ के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बिजली कटौती पर कड़ी नाराजगी जताई है। महामंत्री हेमंत गर्ग ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग का घेराव करेंगे।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *