• Home
  • अलीगढ
  • ग्रह विज्ञान विभाग की छात्राओं के लिए प्रो. अनीसा मुसर्रत दुर्रानी छात्रवृति की स्थापना
Image

ग्रह विज्ञान विभाग की छात्राओं के लिए प्रो. अनीसा मुसर्रत दुर्रानी छात्रवृति की स्थापना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 3 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की सेवानिवृत्त प्रो. अनीसा मुसर्रत दुर्रानी द्वारा विभाग को दिए गए दो लाख रुपये के दान से उक्त विभाग में एक नई छात्रवृत्ति की स्थापना की गई है।

यह छात्रवृत्ति, जिसका नाम ‘प्रो. अनीसा मुसर्रत दुर्रानी मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप’ रखा गया है, अल्पसंख्यक समुदाय के एमएससी गृह विज्ञान कोर्स के अंतिम वर्ष के एक योग्य छात्र अथवा छात्रा को 2025-26 सत्र से प्रदान की जाएगी।

छात्रवृति का चयन मेधा और आर्थिक स्थिति दोनों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। परिवार की आर्थिक स्थिति, कक्षा उपस्थिति रिकॉर्ड, सत्रीय अंक और पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन किया जाएगा। चयन गृह विज्ञान विभाग के तीन शिक्षकों की समिति द्वारा किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष करेंगी।

Releated Posts

संसद संग्राम के बाद सड़कों पर उतरेगी भाजपा, जन आक्रोश मार्च का ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 22 अप्रैल 2026। संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम के बाद…

ByByHindustan Mirror News Apr 22, 2026

यूपी बोर्ड : 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़/प्रयागराज। यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक…

ByByHindustan Mirror News Apr 22, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजेंगे फाइटर जेट्स, IAF का मेगा युद्धाभ्यास आज से

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुल्तानपुर में हाईवे बना एयरस्ट्रिप, आसमान में दिखेगा दमखमउत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की अरवल…

ByByHindustan Mirror News Apr 22, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 21-4-2026

1. एएमयू मल्लापुरम केंद्र में ‘रिवायत’ उत्सवअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मल्लापुरम केंद्र में “रिवायत” उत्सव के तहत साहित्यिक…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top