• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अतरौली रामघाट रोड रोड पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका में परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Image

अलीगढ़: अतरौली रामघाट रोड रोड पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका में परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

अलीगढ़, संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हिचन्द्रपुर निवासी लवकुश (28) पुत्र कुलदीप के रूप में हुई है। वह बुधवार को घर से बाहर निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।

परिजनों के अनुसार लवकुश बुधवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह बदली (नौकरी) पर जा रहा है, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा। सुबह जब राहगीरों ने शव देखा तो सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान लवकुश के रूप में की।

मृतक के शरीर पर गला दबाने और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि लवकुश की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। उनका कहना है कि लवकुश लंबे समय से अपने हिस्से की जमीन मांग रहा था, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य जमीन देने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का प्राथमिक कारण हैंगिंग (फांसी) बताया गया है, लेकिन शरीर पर मौजूद चोटों के निशान हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।

Releated Posts

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण भी सुरक्षित

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में शनिवार को निःशुल्क ईको फ्रेंडली श्री गणेश…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *