• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: युवक पर हमला, पिता व बेटों ने कराया मुकदमा दर्ज
Image

अलीगढ़: युवक पर हमला, पिता व बेटों ने कराया मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जोहराबाग चौराहे पर युवक पर हुए हमले को लेकर एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकायतकर्ता शराफत मोहम्मद निवासी मसूद नगर ने बताया कि 4 जून की रात करीब 10 बजे उनका बेटा मोहम्मद शाह अपने दोस्तों के साथ निकला था। उसी दौरान उसके दोस्त के मोबाइल पर एक अन्य दोस्त मुन्तजिर का कॉल आया, जो उसे जोहराबाग चौराहे पर बुला रहा था।

शाह अपने दोस्त के साथ जब वहां पहुंचा, तो मुन्तजिर और उसके साथियों ने उस पर अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर शराफत मोहम्मद ने मुन्तजिर, तालिब, बिलाल और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Releated Posts

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी, आयुष सिंघल बने AIR-1, 26 छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के सेशन-2 का रिजल्ट जारी…

ByByHindustan Mirror News Apr 20, 2026

यूपी में बड़े स्तर पर 24 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े…

ByByHindustan Mirror News Apr 20, 2026

स्मार्ट मीटर : अधूरे आदेश से नए उपभोक्ता परेशान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ भुगतान पर रोक, लेकिन नए कनेक्शनों में वही मीटर अनिवार्य लखनऊ। प्रदेश में स्मार्ट मीटर…

ByByHindustan Mirror News Apr 20, 2026

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, यूपी में पारा 45°C पार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली/लखनऊ: देश के उत्तरी हिस्सों में इस समय गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल…

ByByHindustan Mirror News Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top