• Home
  • UP
  • इंदौर सांसद के खिलाफ वीडियो बनाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर FIR दर्ज
Image

इंदौर सांसद के खिलाफ वीडियो बनाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर FIR दर्ज

इंदौर सांसद के खिलाफ वीडियो बनाना पड़ा भारी, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

इंदौर/लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाना उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपशब्दों से भरा वीडियो बनाने के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा की गई है।

दूषित पानी की मौतों पर बनाया था वीडियो

जतिन मिश्रा ने इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि इंदौर आने पर उनकी सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात हुई थी। जतिन के अनुसार, सांसद ने उन्हें इंदौर की स्वच्छता, हवा और पानी देखने के लिए शहर में रुकने की सलाह दी।

मिनरल वाटर के बयान पर मचा विवाद

वीडियो में जतिन ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा उठाया, तो सांसद ने कथित तौर पर मिनरल वॉटर का इंतजाम करने की बात कही। इसके बाद जतिन ने सांसद पर तीखे हमले करते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और सवाल उठाया कि ऐसे लोग जनप्रतिनिधि कैसे हो सकते हैं जिनमें संवेदना की कमी है। यह वीडियो 11 जनवरी को पोस्ट किया गया था और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर FIR

सांसद के समर्थक और प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने शनिवार को इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जतिन मिश्रा ने कभी सांसद से मुलाकात ही नहीं की और यह पूरा वीडियो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और प्रचार के उद्देश्य से बनाया गया है। शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आपत्तिजनक कंटेंट बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की।

पुलिस जांच जारी

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जतिन मिश्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 17 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भागीरथपुरा कांड के बाद इंदौर को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाने के प्रयास के तौर पर भी देखी जा रही है।

Releated Posts

यूपी बजट: किसानों, युवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश, जानें किसको क्या मिला ?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 का…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ कार्यक्रम संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रामघाट रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

यूपी बोर्ड के स्कूलों में 60 हजार अनुदेशकों की भर्ती, 108 नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम होंगे लागू

प्रयागराज।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने विद्यालयी शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top