• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: महिला अधिवक्ता के चरित्र हनन का आरोप, एफआईआर दर्ज
Image

अलीगढ़: महिला अधिवक्ता के चरित्र हनन का आरोप, एफआईआर दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, इगलास। स्थानीय सिविल कोर्ट की अधिवक्ता शालिनी बघेल ने ग्राम सीतापुर निवासी रवि बघेल पर सोशल मीडिया के जरिए चरित्र हनन, धमकी और अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया है। थाना इगलास में दी गई तहरीर में शालिनी ने रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 9 जून 2025 को रवि ने फेसबुक पर एक प्लॉट से संबंधित भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट साझा की, जिसका उससे कोई संबंध नहीं है। 10 जून को उसने उसी पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जिससे अधिवक्ता की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। शालिनी ने बताया कि वह कोर्ट में अकेले या कभी-कभी अपने पति के साथ आती-जाती हैं। इस दौरान रवि ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अभद्र भाषा का उपयोग किया।

प्रार्थिया ने अपनी तहरीर के साथ फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पेश किए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रवि बघेल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top