• Home
  • अलीगढ
  • सासनी में चलती बस में लगी आग, 60 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सारा सामान जलकर राख
Image

सासनी में चलती बस में लगी आग, 60 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सारा सामान जलकर राख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 21 मई : 2025

अलीगढ़ | मंगलवार देर रात को अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब कानपुर से पानीपत जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिन्होंने चलती बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, हालांकि उनका सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है। इंडियन बस सर्विस की यह निजी बस कानपुर देहात के बिल्हौर से चलकर अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर होते हुए पानीपत (हरियाणा) जा रही थी। जब बस सासनी क्षेत्र के अकाराबाद टोल से कुछ किलोमीटर आगे बढ़ी, तभी इंजन में तकनीकी खराबी आई जिसे स्टाफ ने ठीक कर लिया। लेकिन कुछ ही किलोमीटर बाद बस में तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

बस में सवार एटा निवासी यात्री गुलशन और राकेश ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होते ही बस रुकवाई गई और देखते ही देखते उसमें आग फैल गई। इस दौरान कुछ यात्री गहरी नींद में थे, जिन्हें हड़बड़ी में बस से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित निकलने में सफल रहे, लेकिन बस में रखा उनका सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सासनीगेट पुलिस और बन्ना देवी फायर सर्विस की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात एक बजे आग पर काबू पा लिया।

हादसे के बाद बस का चालक, परिचालक और अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गया। यात्रियों का आरोप है कि बस संचालक ने उनसे किराया तो ले लिया लेकिन आपदा की घड़ी में उन्हें बेसहारा छोड़कर भाग गया।

जब पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर बस को हटाने की कोशिश की तो यात्री विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि बस स्टाफ उन्हें छोड़कर भाग गया, सारा सामान जल गया और अब उनके पास गंतव्य तक पहुंचने का कोई साधन नहीं है। उन्होंने बस को हटाने से इनकार कर दिया और क्रेन के सामने आकर खड़े हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया और उनके लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि जिस बस से यात्री यात्रा कर रहे थे, उसके पास वैध परमिट था या नहीं। आरटीओ विभाग से इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।

Releated Posts

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *