• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: वकीलों के बीच गोलीबारी, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए फायरिंग के आरोप
Image

लखनऊ: वकीलों के बीच गोलीबारी, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए फायरिंग के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 25 मई : 2025

लखनऊ, शनिवार देर रात: वजीरगंज क्षेत्र स्थित रेजीडेंसी के पास शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब वकीलों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में दो अधिवक्ताओं – कुंवर अंबिका सिंह उर्फ डब्बू सिंह और साकिब हसन को गोली लग गई। दोनों को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसीपी चौक राजकुमार सिंह और इंस्पेक्टर वजीरगंज राकेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर भी गए। वहीं, डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

मड़ियांव निवासी कुंवर अंबिका सिंह उर्फ डब्बू सिंह के रिश्तेदार दिलीप सिंह का रेजीडेंसी के पास एक अधिवक्ता चैंबर है। शनिवार देर रात अंबिका सिंह कुछ साथियों के साथ उसी चैंबर में बैठे हुए थे। उसी दौरान मलिहाबाद निवासी अधिवक्ता साकिब हसन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे।

दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही किसी पुरानी रंजिश को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।

फायरिंग में अंबिका सिंह को कमर, पैर और हाथ में गोली लगी, जबकि साकिब हसन को गर्दन के पास गोली लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। अंबिका सिंह का कहना है कि साकिब हसन अपने साथियों के साथ जबरन उनके चैंबर में घुसे और गाली-गलौज के बाद फायरिंग शुरू कर दी। वहीं साकिब हसन का दावा है कि वह पुराने विवाद को सुलझाने के इरादे से बातचीत करने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहले से ही हमले की साजिश रची गई थी और उन पर गोलियां चला दी गईं।

पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली किसने चलाई और घटना की असली वजह क्या थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल दोनों पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वकीलों के बीच बढ़ती तनातनी पर चिंता

यह घटना न सिर्फ वकील समुदाय के भीतर आपसी तनाव को उजागर करती है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। अदालत परिसर और उससे जुड़े इलाकों में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं, बल्कि आम नागरिकों में भी भय का माहौल उत्पन्न करती हैं।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top