• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू में फायरिंग की घटना: आरोपी जेल से छूटने के दो दिन बाद हुआ फरार
Image

एएमयू में फायरिंग की घटना: आरोपी जेल से छूटने के दो दिन बाद हुआ फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शनिवार शाम फायरिंग की एक घटना सामने आई। आरोपी, जो दो दिन पहले ही जेल से छूटा था, ने एएमयू के विधि छात्र वरुण कुमार से कार की गलत दिशा में चलने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग की। इस घटना से एएमयू में अफरा-तफरी मच गई, और पुलिस व प्रॉक्टोरियल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

एसएचओ सिविल लाइंस, राजवीर सिंह के अनुसार, एएमयू के बीएएलएलबी छात्र वरुण कुमार ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। वह मौलाना आजाद लाइब्रेरी की पार्किंग में अपनी स्कूटी लेने जा रहे थे, तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गलत दिशा से आकर रुकी। जब वरुण ने उसे टोका, तो उसमें से एक युवक बाहर निकला और पिस्टल दिखाकर फायरिंग कर दी। युवक ने अपना नाम मयंक ठाकुर बताते हुए धमकी दी कि “तू हमें जानता नहीं।”

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में लिया, और यह पता चला कि आरोपी मयंक ठाकुर एएमयू में सक्रिय अपराधी गुटों से जुड़ा हुआ है। वह हाल ही में देहली गेट पर हुई फायरिंग मामले में जेल गया था और दो दिन पहले ही जेल से छूटा था।

पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *