• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: जहरीली बिरयानी से पांच कुत्तों की मौत, पांच की हालत नाजुक
Image

लखनऊ: जहरीली बिरयानी से पांच कुत्तों की मौत, पांच की हालत नाजुक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 3 जून 2025

लखनऊ। राजधानी के राजाजीपुरम क्षेत्र स्थित सपना कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गली में पांच कुत्ते मृत अवस्था में मिले, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से बीमार पाए गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन कुत्तों को बिरयानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया था।

स्थानीय निवासी गौरव जुनेजा की शिकायत पर तालकटोरा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मौके से बिरयानी और एक जोड़ी ग्लव्स बरामद किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की पशु चिकित्सक टीम मौके पर पहुंची और मृत कुत्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, गंभीर हालत में पाए गए पांच कुत्तों को गोमतीनगर स्थित नगर निगम के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इंस्पेक्टर के अनुसार, यह घटना एक साजिश का हिस्सा हो सकती है या इसके पीछे अन्य कारण हो सकते हैं, इसकी जांच की जा रही है। कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषी की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब वे घरों से बाहर निकले, तो सड़कों पर जगह-जगह कुत्तों के शव और जहरीला भोजन फैला हुआ था। इसके बाद नगर निगम और पुलिस को सूचना दी गई।

शहर में सक्रिय हैं पशु प्रेमी
शहर के विभिन्न इलाकों में कई पशु प्रेमी रात के समय सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को भोजन कराते हैं। अक्सर स्कूटी पर बैठकर वे कुत्तों के लिए खाना लेकर आते हैं और जगह-जगह परोसते हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया है, लेकिन पशु प्रेमियों ने यह कार्य लगातार जारी रखा है।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *