• Home
  • Delhi
  • मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैट गरीबों को सौंपे, बोले CM योगी – माफिया की संपत्ति अब जनता के काम आएगी
Image

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैट गरीबों को सौंपे, बोले CM योगी – माफिया की संपत्ति अब जनता के काम आएगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को डालीबाग स्थित एकता पार्क में आयोजित समारोह में गरीब परिवारों को 72 फ्लैटों के आवंटन पत्र सौंपे। ये फ्लैट कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के बंगले को तोड़कर खाली कराई गई सरकारी भूमि पर बनाए गए हैं। इस दौरान सीएम योगी ने माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी कि वे अब सरकारी या गरीबों की जमीनों पर कब्जे की कोशिश न करें, वरना अंजाम वही होगा जो प्रयागराज और लखनऊ में अन्य माफियाओं के साथ हुआ।

कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ सांसद दिनेश शर्मा और मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि सत्ता में रहते कुछ राजनीतिक दल माफियाओं को संरक्षण देते थे, लेकिन अब वही लोग उनसे दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक साढ़े आठ वर्षों में 60 लाख मकान गरीबों को दिए हैं, जिनमें कई माफियाओं की जब्त संपत्तियों पर बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल के ‘एकता’ संदेश के नाम पर बने एकता पार्क का भी लोकार्पण किया। इस बीच, यूपी पुलिस ने 100 से अधिक गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें मुख्तार, अतीक और बजरंगी गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं। खुफिया एजेंसियां और ईडी मिलकर इनकी सम्पत्तियों का ब्योरा तैयार कर रही हैं ताकि माफियाओं की अवैध कमाई गरीबों और विकास कार्यों में लगाई जा सके।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *