• Home
  • UP
  • “सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: योगी आदित्यनाथ”
Image

“सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: योगी आदित्यनाथ”


लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और जनता से अपील की कि जातिवाद, परिवारवाद और छुआछूत के आधार पर समाज को बांटने वालों का विरोध करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से उन महान सपूतों को सम्मान देने की परंपरा शुरू हुई है, जिन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधा। आज देशभर में 600 से अधिक स्थानों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन कर युवाओं में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को प्रबल किया जा रहा है।

योगी ने कहा कि भारतीय परंपरा में “शिवो भूत्वा शिवं यजेत” कहा गया है, अर्थात जिसे हम पूजते हैं, उसी के अनुरूप हमें स्वयं को ढालना चाहिए। केवल भाषणों में नहीं, बल्कि व्यवहार में भी एकता और अखंडता के मूल्यों को अपनाना ही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के रूप में सरदार पटेल की स्मृति को जीवंत बनाया, जो राष्ट्रीय प्रेरणास्थल बन चुका है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर अखंड भारत के उस संकल्प को साकार किया, जो सरदार पटेल का सपना था। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश से एक सांस्कृतिक दल 12 नवंबर को राज्यपाल के नेतृत्व में केवड़िया जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज लौहपुरुष के सपनों को साकार कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद बृजलाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

Releated Posts

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज गोपनीय, आरटीआई के तहत जानकारी देने से इनकार पर CIC की मुहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :गृह मंत्रालय बोला— खुलासे से संबंधित लोगों की सुरक्षा को खतरा, आयोग ने ट्रस्ट को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top