• Home
  • Delhi
  • अमेरिका से आते ही गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
Image

अमेरिका से आते ही गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। कई वर्षों से फरार चल रहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से भारत लाया गया। मंगलवार को अमेरिका से उड़ान भरने के बाद विमान बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचा, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सलमान के घर पर की थी फायरिंग
अनमोल बिश्नोई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा वह मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की साजिश और कनेक्शन के मामलों में भी शामिल बताया जाता है। उसे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में NIA द्वारा पेश किया जाएगा।

तीन साल से चल रहा था फरार
अनमोल 2022 से फरार था और अमेरिका में रह रहा था। वह अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे आतंकवादी गोल्डी बरार के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट का हिस्सा था। NIA की लंबी जांच के बाद यह पाया गया कि उसने 2020 से 2023 के बीच भारत में कई आतंकी एवं आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय सहायता की। इसी आधार पर मार्च 2023 में NIA ने उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। अनमोल इस नेटवर्क में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है।

उसके आगमन से पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस और CISF ने टर्मिनल-3 पर वाहनों की जांच, डॉग स्क्वॉड की तैनाती और पूरे परिसर का सुरक्षा ऑडिट किया

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *