• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • हाईकोर्ट का सख्त आदेश: 90 दिनों में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाएं, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई
Image

हाईकोर्ट का सख्त आदेश: 90 दिनों में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाएं, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

प्रयागराज, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अतिक्रमण 90 दिनों के भीतर हटाए जाएं। न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि की पीठ ने झांसी निवासी मुन्नीलाल उर्फ हरिशरण की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने कहा कि ग्राम प्रधान, लेखपाल और अन्य जिम्मेदार अधिकारी यदि सूचना नहीं देते या कार्रवाई में लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय एवं आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक रास्ते और सड़कों पर अतिक्रमण व्यक्ति के जीवन, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए इस पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जानी चाहिए। अतिक्रमणकारियों पर हर्जाना लगाने और दोषी अधिकारियों पर कदाचार की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हाईकोर्ट ने सभी डीएम और एसडीएम को आदेश दिया कि जो अधिकारी 60 दिनों के भीतर अतिक्रमण की सूचना नहीं देंगे, उन पर विभागीय कार्यवाही शुरू की जाए। ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत संपत्ति का संरक्षक बताया गया है, और यदि वे नियमानुसार सूचना नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध डीएम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, कोर्ट ने कहा कि पुलिस अधिकारी अतिक्रमण हटाने में राजस्व अधिकारियों को पूरा सहयोग दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। साथ ही, आयुक्त, डीएम एवं अन्य अफसरों को प्रत्येक वर्ष अतिक्रमण हटाने व दोषी अधिकारियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी बीच, एक अन्य सुनवाई में हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की भारी कमी पर चिंता व्यक्त की। राज्य सरकार द्वारा दिए गए जवाब में बताया गया कि प्रदेश में लगभग 5000 डॉक्टरों की कमी है। इस पर कोर्ट ने जिलावार कार्यरत डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ का विस्तृत ब्योरा तलब किया है।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *