• Home
  • Delhi
  • पीएम मोदी के आवास पर हाई लेवल सुरक्षा बैठक,  डेढ़ घंटे चली बैठक खत्म सेना प्रमुख और शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद
Image

पीएम मोदी के आवास पर हाई लेवल सुरक्षा बैठक,  डेढ़ घंटे चली बैठक खत्म सेना प्रमुख और शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025,
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक अहम हाई लेवल सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जो लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

इस उच्चस्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख—थलसेना, नौसेना और वायुसेना—के साथ-साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में भारत-पाकिस्तान सीमा पर मौजूदा हालात, सैन्य तैयारियों और खुफिया रिपोर्ट्स की समीक्षा की गई। इस बैठक को आने वाले दिनों के लिए रणनीति तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक और बड़ी बैठक प्रस्तावित है, जिसमें देश की सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए यह साफ है कि केंद्र सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

Releated Posts

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें आज का मौसम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बारिश के आसार नई दिल्ली। देशभर में…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक और सरकारी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

गाजी, खुजैमा और खालिद: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन ऑपरेटिव्स की रहस्यमयी मौतें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन वरिष्ठ ऑपरेटिव्स — गाजी मुमताज, मोहम्मद…

ByByHindustan Mirror News Jun 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top