• Home
  • Delhi
  • बिहार:अलीनगर में मैथिली ठाकुर की ऐतिहासिक जीत,सिर्फ 25 वर्ष में बनीं विधायक
Image

बिहार:अलीनगर में मैथिली ठाकुर की ऐतिहासिक जीत,सिर्फ 25 वर्ष में बनीं विधायक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने रिकॉर्ड 202 सीटें जीतकर ऐतिहासिक विजय हासिल की है, जबकि महागठबंधन पूरी तरह धराशायी होता दिखाई दे रहा है। इन नतीजों के बीच दरभंगा की अलीनगर सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही, जहां पहली बार चुनाव लड़ रहीं भोजपुरी व लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने इतिहास रच दिया। सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में विधायक बनकर उन्होंने बिहार विधानसभा में सबसे कम उम्र में पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अलीनगर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर को कुल 84,915 वोट मिले, जबकि उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी राजद नेता बिनोद मिश्रा को 73,185 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मैथिली ने 11,730 वोटों के अंतर से निर्णायक जीत दर्ज की। शुरुआत से ही यह सीट हॉट सीट मानी जा रही थी और नतीजों ने साबित कर दिया कि मिथिलांचल में उनकी लोकप्रियता वोटों में तब्दील हो गई।

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली मैथिली ठाकुर मिथिला संस्कृति से जुड़ी अपनी पहचान, लोकगायन और डिजिटल लोकप्रियता के कारण युवाओं में खास प्रभाव रखती हैं। भाजपा ने इसी लोकप्रियता को रणनीतिक रूप से भुनाने का दांव खेला था। सांस्कृतिक जुड़ाव और उनकी व्यापक फैन फॉलोइंग ने अलीनगर में माहौल बदला और अंततः यह दांव पूरी तरह सफल रहा।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुका है और जीत का माहौल पार्टी खेमे में दिखाई दे रहा है। विभिन्न नेताओं द्वारा बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। मैथिली ठाकुर की यह जीत न सिर्फ अलीनगर के लिए, बल्कि बिहार की राजनीति के लिए भी एक नई मिसाल बन गई है।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *