• Home
  • अलीगढ
  • दबिश देने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, आरोपी शाका फरार
Image

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, आरोपी शाका फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के जलालपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस हमले में कांस्टेबल देव दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सुबह करीब 11 बजे जलालपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर शाका को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

कांस्टेबल देव दीक्षित

शाका पर 4 नवंबर को जट्टारी निवासी अनीता देवी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि शाका ने उनके बेटे शिवम को बुलाकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उस पर फायरिंग भी की थी। इसी मुकदमे में पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस ने बताया कि जैसे ही टीम ने आरोपी को थाने चलने के लिए कहा, उसने गिरफ्तारी का विरोध किया और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

कांस्टेबल देव दीक्षित को तीन गोलियां लगीं—एक पेट में और दो सीने के पास—जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। इस बीच आरोपी शाका मौके से भाग निकला और जाते-जाते हवाई फायरिंग भी करता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नीरज जादौन, एसपी देहात अमृत जैन और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाका की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने आसपास के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल घायल कांस्टेबल देव दीक्षित की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Releated Posts

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

छह साल बाद आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 को उम्रकैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जिला जज की अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला,दो आरोपी बरी;…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *