• Home
  • Delhi
  • ICDEM: भारत मंडपम ,3 दिन, 36 सत्र और 40 से अधिक बैठकें… भारत से दुनिया सीखेगी चुनाव के गुर 70 देशों से आएंगे प्रतिनिधि
Image

ICDEM: भारत मंडपम ,3 दिन, 36 सत्र और 40 से अधिक बैठकें… भारत से दुनिया सीखेगी चुनाव के गुर 70 देशों से आएंगे प्रतिनिधि

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में IICDEM-2026 (International Institute for Democracy and Election Management) सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के 70 से अधिक देशों के लगभग 100 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर चुनावी चुनौतियों, पारदर्शिता और लोकतंत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करना है।

उद्घाटन सत्र से होगी शुरुआत

सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 21 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी विदेशी प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करेंगे। उद्घाटन के साथ ही तीन दिवसीय मंथन की औपचारिक शुरुआत होगी।

36 सत्र, 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें

IICDEM-2026 के दौरान कुल 36 तकनीकी और विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न देशों के चुनाव निकायों (EMBs) के प्रमुख और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग 40 से अधिक देशों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेगा। इन चर्चाओं में अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानक, चुनाव प्रबंधन, नई तकनीकों और बेहतरीन वैश्विक प्रथाओं पर गहन संवाद होगा।

शिक्षा संस्थानों और विशेषज्ञों की भागीदारी

सम्मेलन में IIT, IIM और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (CEOs) के नेतृत्व में समूह चर्चाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें चुनावी नवाचारों और प्रशासनिक सुधारों पर मंथन किया जाएगा।

ECINET प्लेटफॉर्म और विशेष प्रदर्शनी

इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा ECINET नामक एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया जाएगा, जहां चुनाव से जुड़ी सभी सेवाएं और जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। साथ ही एक विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से भारत में चुनाव कराने की चुनौतियों, तकनीकी नवाचारों और नई पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।

‘इंडिया डिसाइड्स’ डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन

सम्मेलन के दौरान 2024 के लोकसभा चुनावों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया डिसाइड्स’ का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जो भारत की चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मजबूती को दर्शाएगी।

IICDEM-2026 के जरिए भारत वैश्विक लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी अग्रणी भूमिका को एक बार फिर रेखांकित करेगा।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *