• Home
  • अलीगढ
  • इगलास :समाधान दिवस आयोजित: 65 शिकायतें , 8 का मौके पर निस्तारण
Image

इगलास :समाधान दिवस आयोजित: 65 शिकायतें , 8 का मौके पर निस्तारण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 19 जुलाई 2024
जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में एक और पहल के तहत शनिवार को इगलास तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव रंजन ने की। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं फरियादी मौके पर पहुंचे और अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 23 शिकायतें राजस्व विभाग, 9 विकास विभाग, 6 विद्युत विभाग तथा 16 अन्य विभागों से संबंधित थीं। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं 4 मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया, ताकि समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

डीएम संजीव रंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गरीब, वंचित व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय मिलना चाहिए।

इस अवसर पर मा. विधायक श्री राजकुमार सहयोगी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का प्रतीक है, और इसका उद्देश्य आम जनता तक शासन की पहुंच और समाधान की प्रक्रिया को मजबूती देना है।

कार्यक्रम में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, एसपी क्राइम ममता कुरील, एसडीएम परितोष मिश्रा, सीओ महेश कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे और जनसुनवाई में भाग लिया।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *