• Home
  • सहारनपुर
  • सहारनपुर में सील तोड़कर चल रहा अवैध निर्माण, एसडीए की छापेमारी में खुलासा
Image

सहारनपुर में सील तोड़कर चल रहा अवैध निर्माण, एसडीए की छापेमारी में खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

सहारनपुर। शहर में अवैध निर्माण पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) की कार्रवाई के बावजूद धड़ल्ले से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार को एसडीए की टीम ने कई इलाकों में छापेमारी की, जहां पहले से सील की गई साइटों पर फिर से निर्माण कार्य चलता पाया गया। टीम के पहुंचते ही अवैध निर्माण में लगे लोगों में भगदड़ मच गई। अधिकारियों ने सील तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए दोबारा सील लगाई और अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

बूढ़ीमाई चौक पर खुली मिलीं सील की गई दुकानें

बूढ़ीमाई चौक पर एसडीए ने जनवरी 2025 में अवैध निर्माण को लेकर कई दुकानों को सील किया था। बुधवार को जब टीम मौके पर पहुंची तो सील तोड़कर दुकानें खुली मिलीं। जांच में सामने आया कि लगभग 15 दिन पहले सील तोड़ दी गई थी। टीम को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने फिर से दुकानों को सील करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ताज होटल के पास भी टूट चुकी थी सील

भगत सिंह मार्ग स्थित पुराने ताज होटल के पास मार्केट में कुछ समय पहले 10 दुकानों को एसडीए ने सील किया था। लेकिन अवैध निर्माणकर्ताओं ने प्लास्टिक सील तोड़ दी और दुकानों में काम शुरू कर दिया। बुधवार को छापेमारी में जब यह खुलासा हुआ तो अधिकारियों ने दोबारा सील लगवाकर जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कमिश्नर ऑफिस के पास भी तोड़ी गई सील

दिल्ली रोड स्थित कमिश्नर ऑफिस के सामने बनी अवैध दुकानों पर भी करीब 15 दिन पहले एसडीए ने सील लगाई थी। बुधवार को जांच के दौरान पता चला कि यहां भी सील तोड़कर निर्माण कार्य फिर से शुरू हो चुका था। यहां तक कि नोटिस भी फटा हुआ मिला। टीम ने मौके पर फिर से सील लगाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

Releated Posts

‘इंद्रदेव’ या 36 बिरादरी का विरोध? सहारनपुर में अखिलेश की रैली टली, RLD ने साधा निशाना

‘चवन्नी से रुपया’ टिप्पणी के बाद पश्चिमी यूपी में सियासी तापमान बढ़ा, सपा ने खराब मौसम को बताया…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

सहारनपुर में घर के भीतर बन रहे थे अवैध पटाखे, पुलिस छापे में विस्फोटक सामग्री बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखा बनाने का खेल, कार्रवाई के बाद मचा…

ByByHindustan Mirror News Aug 16, 2026

कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट: पूरे मार्ग पर ATS की तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चहल्लूम और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम सहारनपुर। आगामी कांवड़…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

सहारनपुर: महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है समाजवादी पार्टी-सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ₹613 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *