• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अतरौली में ऑपरेशन जागृति की गूंज, छात्राओं ने सीखी सुरक्षा की नई राहें
Image

अलीगढ़: अतरौली में ऑपरेशन जागृति की गूंज, छात्राओं ने सीखी सुरक्षा की नई राहें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025

अलीगढ़, 14 मई 2025:
ऑपरेशन जागृति फेज-04 के अंतर्गत अतरौली तहसील के के.एस.आर.एम.बी. इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को महिलाओं के खिलाफ अपराध, साइबर क्राइम और झूठे मुकदमों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मंडल की मण्डलायुक्त संगीता सिंह ने शिरकत की। एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सैनिक बैंड की धुनों के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्काउट टीम ने आत्मरक्षा के प्रदर्शन किए और छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिए।

मण्डलायुक्त संगीता सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराधों से सावधान रहने तथा नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “आज की युवा पीढ़ी को अच्छे रास्तों पर चलते हुए अपने परिवार, समाज और देश को उन्नति की राह पर ले जाना है।” उन्होंने कॉलेज की स्थापना सन् 1910 में एक विदुषी महिला गंगाबाई द्वारा किए जाने को प्रेरणादायक बताया और कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी सफलता की मिसाल कायम की है। उन्होंने सुनीता विलियम्स, कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि ऑपरेशन जागृति सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसे हर विद्यार्थी को आगे बढ़ाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृतलाल ने छात्राओं से शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्रीमती ममता कुरील ने महिला सुरक्षा मिशन की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्राओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, और यह आवश्यक है कि हम इस जागरूकता को व्यापक रूप से फैलाएं।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मोहम्मद अमान, क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह, थाना प्रभारी विजयकान्त शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.के. श्रोती, सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर हिमांशु मित्तल (अध्यक्ष – युवा पहल) सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top