• Home
  • बिहार
  • बिहार: पटना में इंजीनियर ने रात भर जलाए नोट फिर भी बच गए 39 लख रुपए

बिहार: पटना में इंजीनियर ने रात भर जलाए नोट फिर भी बच गए 39 लख रुपए

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद राय के भूतनाथ रोड स्थित आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी कर करोड़ों रुपये के जले हुए नोट बरामद किए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात से ही विनोद राय नकदी जलाने में जुटे रहे। पुलिस टीम उनके घर के नीचे डटी रही जबकि ऊपर इंजीनियर साहब नोट नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे।

सुबह जब दबिश दी गई तो घर के विभिन्न हिस्सों में नोट जलाने के प्रमाण मिले। पाकी टंकी से 39.50 लाख रुपये सुरक्षित बरामद हुए। वहीं करीब 12.50 लाख रुपये के जले नोट और बाथरूम की पाइप से दो से तीन करोड़ रुपये के जले नोटों का मलबा मिला। माना जा रहा है कि विनोद राय ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से नकदी को नष्ट करने की कोशिश की थी।

ईओयू ने विनोद राय और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। विनोद राय ग्रामीण कार्य विभाग के सीतामढ़ी डिवीजन में अधीक्षण अभियंता पद पर तैनात थे और मधुबनी डिवीजन का भी प्रभार संभाल रहे थे।

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके घर से जमीन-जायदाद से जुड़े 18 डीड, 15 बैंक खाते, पार्टनरशिप के दस्तावेज, 26 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, बीमा पॉलिसी और निवेश संबंधी कागजात मिले।

छापेमारी के दौरान पहली बार जब अधिकारी पहुंचे तो विनोद की पत्नी ने उन्हें रोकते हुए कहा कि घर में अकेली हैं और रात का समय है। अधिकारी सुबह तक इंतजार करते रहे, लेकिन इस बीच घर में नोट जलाने की गतिविधि जारी रही। सुबह दबिश के बाद करोड़ों रुपये के जले और अधजले नोट मिले।

यह कार्रवाई बिहार के अब तक के सबसे बड़े नोट जलाने और काले धन छिपाने के मामलों में से एक मानी जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Releated Posts

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल, पथराव और फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मुसल्लहपुर हाट इलाके में देर रात बढ़ा तनाव पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top