• Home
  • मुजफ्फरनगर
  • मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर जावेद और राजू की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
Image

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर जावेद और राजू की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

मुजफ्फरपुर 14 मई 2025:
मुजफ्फरपुर/बिहार शहर में मंगलवार की शाम को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जब जिला स्कूल गेट के पास अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर जावेद और उसके सहयोगी राजू कुमार को गोलियों से भून दिया। इस हमले में घटनास्थल पर ही जावेद की मौत हो गई, जबकि राजू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई।

चाय की दुकान पर हुआ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे रामबाग निवासी मोहम्मद जावेद और मुसहरी गोपालपुर तरौरा निवासी राजू कुमार जिला स्कूल के पास स्थित एक हल्का कार्यालय से निकलने के बाद पास की एक चाय की दुकान पर पहुंचे। वे अपनी-अपनी स्कूटी से आए थे। उसी समय वहां मौजूद कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुँच गया। इस बीच अचानक दो बाइक सवार हमलावर वहां आए और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

घटनास्थल से बरामद हुए खोखे और कागजात

पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से करीब एक दर्जन खोखा व पिलेट बरामद किए गए हैं। जावेद की स्कूटी से जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ अंचल और हल्का कार्यालयों से जुड़े हुए थे। जावेद का स्थानीय अंचलकर्मियों से अच्छा संपर्क था और वह दाखिल-खारिज व रसीद कटवाने जैसे कार्यों का ठेका लिया करता था।

लाइनर के कॉल के बाद पहुंचे थे शूटर

पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। चाय दुकान पर पहले से मौजूद एक “लाइनर” द्वारा किए गए कॉल के बाद ही शूटर घटनास्थल पर पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं ताकि उस लाइनर की पहचान की जा सके और अपराध की तह तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने बनाई विशेष जांच टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल, नगर डीएसपी वन सीमा देवी सहित एफएसएल की टीम और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि मृतकों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और उनके अंचल कार्यालयों से संबंधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अभी तक हत्याकांड का स्पष्ट कारण नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है – चाहे वह आपसी रंजिश हो, जमीन विवाद या पेशे से संबंधित कोई मामला। परिजनों से भी पूछताछ जारी है ताकि इस हत्याकांड के कारणों का खुलासा किया जा सके।

Releated Posts

15 साल जेल, फिर फरारी और अपराध का सिलसिला: मुठभेड़ में खत्म हुआ ‘सत्तू’ का आतंक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चार राज्यों की पुलिस को थी तलाश, नाबालिग के अपहरण मामले में था वांछित…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

सर्वखाप महापंचायत में 11 प्रस्ताव पारित, प्रेम विवाह, लिव-इन और समलैंगिकता का विरोध

मुजफ्फरनगर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:ऐतिहासिक गांव सोरम में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत के अंतिम दिन समाज में फैली…

ByByHindustan Mirror News Nov 19, 2025

स्कूटी का कटा 20 लाख का चालान, मालिक ने देखा तो उड़े होश…

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब पुलिस ने एक स्कूटी…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बुजुर्ग को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के पास एक…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top