• Home
  • अलीगढ
  • वीमेन्स कालिज में बास्केटबाल एवं वाॅलीबाल ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का सहकुलपति प्रो. मोहसिन खान द्वारा उद्घाटन
Image

वीमेन्स कालिज में बास्केटबाल एवं वाॅलीबाल ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का सहकुलपति प्रो. मोहसिन खान द्वारा उद्घाटन

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर 9 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीमेन्स कालिज द्वारा सर सैयद दिवस समारोह श्रृंखला के तहत आयोजित बास्केट बाल एवं वाॅलीबाल ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज मुख्य अतिथि सहकुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान द्वारा वीमेन्स कालिज के प्रिन्सिपल प्रोफेसर मसूद अनवर अल्वी, समाज विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर इकराम हुसैन व जिमखाना क्लब के अध्यक्ष डाक्टर जमील अहमद की उपस्थित में हुआ।

प्रतिभागी टीमों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर मोहसिन खान ने कहा कि इस संस्था के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा के साथ छात्रों की खेलों में सक्रिय भागेदारी पर आरंभ से ही बल दिया। उन्होंने कहा कि न केवल एएमयू के छात्र बल्कि छात्रायें भी शिक्षा व खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने छात्राओं से उपलब्ध सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने का आह्वान किया और कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए सक्रिय प्रयास किए जाने का आश्वासन भी दिया।

मानद् अतिथि समाज विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर इकराम हुसैन ने कालिज में इस प्रकार की अन्य प्रतियोगितायें आयोजित किये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया।

जिमखाना क्लब के अध्यक्ष डा. जमील अहमद, पूर्व उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद अजीजा रिज्वी व रजिया रिज्वी ने भी उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उपस्थितजनों का आभार वीमेन्स कालिज की फिजिकल एजूकेशन सेक्शन की इंचार्ज डा. नाजिया खान ने जताया। कार्यक्रम का संचालन नबीला खान व जुनैरिया नसर जाफरी ने किया।

आज के मैचों में वालीबाकल मुकाबले में एएमयू गल्र्स स्कूल की टीम ने आस्था एकाडमी को 25-15, 25-19 से, एएमयू वीमेन्स कालिज ने सिटी गल्र्स स्कूल को 25-17, 25-7 से, एएमयू टीम ने अलबरकात की टीम को 25-11, 25-5 से पराजित किया। जबकि अन्य टीम को वाॅक ओवर मिल गया।

बास्केटबाल मुकाबले में अलबरकात की टीम ने एएमयू सिटी गल्र्स को 12-0 से, राजा महेन्द्र प्रताप यूनीवर्सिटी ने टीकाराम महाविद्यालय को 25-15 से, जेडवीबीए ने इनद ा जोन को 19-4, जेडवीबीए ए ने एएमयू गल्र्स स्कूल को 13-1, डीएवी ने एसएसएसजी को 19-15, एएमयू ने अलबरकात को 20-2 से हराया। एएमयू की ओर से वंशिका ने 6, हर्षल ने 6, लायबा ने 4 तथा हर्षिता ने 2 गोल किये।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *