• Home
  • नई दिल्ली
  • India Pakistan Attack Live: रक्षामंत्री राजनाथ कुछ देर में तीनों सेना प्रमुखों के साथ करेंगे मीटिंग
Image

India Pakistan Attack Live: रक्षामंत्री राजनाथ कुछ देर में तीनों सेना प्रमुखों के साथ करेंगे मीटिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 मई : 2025,

नई दिल्ली | 9 मई 2025
7 मई को भारत द्वारा की गई आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह से विफल कर दिया।

गुरुवार रात 8 बजे से 10 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर और जैसलमैर जैसे संवेदनशील सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन भारतीय वायुसेना और थलसेना की सतर्कता और त्वरित जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान के मंसूबों को धराशायी कर दिया।

चार पाकिस्तानी फाइटर जेट किए गए ध्वस्त

भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के चार फाइटर जेट मार गिराए। इनमें दो अमेरिकी निर्मित F-16 और दो चीन निर्मित JF-17 शामिल थे। यह कार्रवाई भारत की हवाई सुरक्षा प्रणाली और तत्परता का स्पष्ट प्रमाण है।

रक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक

भारत में बढ़ते सुरक्षा हालात के मद्देनज़र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के हालातों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), थलसेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी शामिल होंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगे की रणनीति, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ भारत की अगली कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी।

भारत पूरी तरह सतर्क

भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा पर अतिरिक्त निगरानी ड्रोन और राडार सिस्टम के जरिए की जा रही है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इस तरह की उकसावे वाली हरकतों से अपनी आंतरिक असफलताओं से ध्यान हटाना चाहता है।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

फर्टिलाइजर बना नया जियोपॉलिटिकल हथियार, भारत की खेती पर बढ़ा वैश्विक संकट का साया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन की नीति और पश्चिम एशिया का तनाव बढ़ा रहे चिंता नई…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *