• Home
  • अलीगढ
  • आपरेशन जागृति 4.0 के तहत पंचायत सहायकों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों पर दी गई जानकारी
Image

आपरेशन जागृति 4.0 के तहत पंचायत सहायकों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों पर दी गई जानकारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़, 24 अप्रैल 2025:
अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के निर्देशन में यूनिसेफ के सहयोग से चल रहे आपरेशन जागृति 4.0 के अंतर्गत गुरुवार को अलीगढ़ कलैक्ट्रेट सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल अधिकारी श्रीमती ममता कुरील ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद राशिद, यूनिसेफ के प्रतिनिधि मोहम्मद इमरान, थाना साइबर क्राइम, महिला एवं बाल सुरक्षा संरक्षण, तथा नारकोटिक सेल के अधिकारीगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों से आए लगभग 125 पंचायत सहायक व सहायिकाएं शामिल हुए। इन्हें निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई:

  • अपराध की पीड़िताओं को सहायता एवं काउंसलिंग की व्यवस्था
  • महिलाओं को झूठे मामलों में मोहरा बनाने की प्रवृत्ति पर रोकथाम
  • एलोपमेंट (पलायन) के मामलों पर जानकारी व रोकथाम
  • साइबर बुलिंग और साइबर अपराध से बचाव के उपाय
  • नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचने के उपाय
  • पारिवारिक विघटन के मामलों में परामर्श व सहयोग

साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा उपस्थित कर्मियों को साइबर सुरक्षा संबंधी टिप्स एवं सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील ने ई-बुक को जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद राशिद को सौंपा, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।

इसके अतिरिक्त, साइबर अपराध से बचाव के लिए प्रचार सामग्री जैसे पंपलेट और ब्रॉशर भी उपस्थित पंचायत सहायकों को वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा और जागरूकता की भावना को पहुंचाना था, ताकि पंचायत स्तर पर भी इन गंभीर मुद्दों के प्रति सजगता लाई जा सके।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top