• Home
  • Delhi
  • भारत सरकार की मीडिया चैनलों को सख्त एडवाइजरी: रक्षा अभियानों का लाइव प्रसारण रोकने का निर्देश
Image

भारत सरकार की मीडिया चैनलों को सख्त एडवाइजरी: रक्षा अभियानों का लाइव प्रसारण रोकने का निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 अप्रैल: 2025,

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने सभी मीडिया चैनलों को एडवाइजरी जारी कर दी है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 26 अप्रैल 2025 को जारी इस निर्देश में मीडिया, न्यूज़ एजेंसियों और सोशल मीडिया यूज़र्स से कहा गया है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा का ध्यान रखते हुए रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का लाइव प्रसारण न करें।

एडवाइजरी में विशेष रूप से कहा गया है कि किसी भी “सूत्रों पर आधारित” जानकारी का प्रसारण या विजुअल्स का सीधा प्रसारण नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे ऑपरेशनल प्रभावशीलता और सुरक्षाकर्मियों की जान को खतरा हो सकता है। सरकार ने उदाहरण के तौर पर कारगिल युद्ध, 26/11 मुंबई हमलों और कंधार विमान अपहरण कांड का हवाला दिया है, जब गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा था।

इसके अलावा, एडवाइजरी में यह भी उल्लेख किया गया है कि केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमों के तहत भी ऐसे प्रसारण प्रतिबंधित हैं। मंत्रालय ने मीडिया से अपील की है कि वे किसी भी रक्षा अभियान पर रिपोर्टिंग करते समय अधिकतम सावधानी बरतें और सरकारी ब्रीफिंग का इंतजार करें।

Releated Posts

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: हिमस्खलन, भूकंप या बारिश, आखिर क्या है तबाही की वजह?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से रासुवा में भारी तबाही, 384 यात्री लापता;…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

चीन की ओर से आया पानी का सैलाब? नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी ने मचाई भारी तबाही, विशेषज्ञों को तिब्बत की…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च, सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 25 जुलाई के आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने का दावा, इंडिया गेट से पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *