• Home
  • Delhi
  • ‘जी राम जी’ बिल बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी; मजदूरों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी
Image

‘जी राम जी’ बिल बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी; मजदूरों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
मनरेगा का नाम बदला, नई योजना में पारदर्शिता और मुआवजे का प्रावधान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद ‘जी राम जी’ बिल अब विधिवत कानून बन गया है। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ कर दिया गया है। सरकार का दावा है कि यह बदलाव केवल नाम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मजदूरों के हित में कई बड़े और संरचनात्मक सुधार किए गए हैं। सबसे अहम बदलाव यह है कि अब ग्रामीण कामगारों को 100 दिनों की जगह 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी।


125 दिन का रोजगार और बेरोजगारी भत्ता

नए कानून के तहत जी राम जी योजना में काम मांगने पर 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। यदि समय पर काम नहीं मिलता है, तो मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता देने की भी कानूनी गारंटी होगी। इसके अलावा मजदूरी भुगतान में देरी होने पर मुआवजा देने का प्रावधान जोड़ा गया है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।


मनरेगा में थीं खामियां: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा में कई गंभीर कमियां थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी योजना में पारदर्शिता की कमी थी, मशीनों से काम कराया जाता था और भुगतान मजदूरों के नाम पर ठेकेदारों तक पहुंच जाता था। उनके अनुसार, जी राम जी योजना में इन कमियों को दूर किया गया है और धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं।


ग्राम सभा को मिलेगा अधिक अधिकार

नई योजना में ग्राम सभा और पंचायतों को यह तय करने का अधिकार दिया गया है कि गांव में किन-किन कार्यों की जरूरत है। इससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार काम तय हो सकेगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यकता के अनुरूप स्टाफ की तैनाती की जाएगी।


लोकसभा में दिए गए सभी जवाब

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जी राम जी योजना पर लोकसभा में देर रात तक चर्चा हुई और सभी सवालों के जवाब दिए गए। सरकार का दावा है कि यह कानून ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और मजदूर-केंद्रित बनाएगा।

Releated Posts

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर PM मोदी बोले— ‘पेपर माफिया को नहीं छोड़ेंगे’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :PM मोदी बोले— ‘पेपर माफिया को नहीं छोड़ेंगे’, 10 साल तक की जेल और 10…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

दिल्ली की ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण, रक्षाबंधन पर खाते में पहुंचेगी पहली किस्त; 21 से…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026
1 Comments Text
  • labubu merge says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    It’s good to hear मनरेगा has been renamed to ‘जी राम जी’ and will now guarantee 125 days of employment. I was researching similar rural development initiatives and found some interesting comparisons on https://tinyfun.io/game/labubu-merge.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top