• Home
  • Delhi
  • जेएनयूएसयू प्रदर्शन: 51 प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में,झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल
Image

जेएनयूएसयू प्रदर्शन: 51 प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में,झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

शिक्षा मंत्रालय तक मार्च पर विवाद

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के आह्वान पर निकाले गए विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने 51 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू परिसर के साबरमती टी-प्वाइंट से शिक्षा मंत्रालय तक पदयात्रा निकालने की योजना बनाई थी। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि बिना अनुमति परिसर के बाहर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। साथ ही यह भी प्रस्ताव दिया गया कि यदि वे एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहें तो उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

गेट तोड़कर बाहर निकले प्रदर्शनकारी

पुलिस के मुताबिक, अनुरोधों को नजरअंदाज करते हुए चार से पांच सौ छात्र एकत्र हुए और दोपहर करीब तीन बजे मुख्य गेट तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया। पुलिस ने बार-बार अपील की कि वे कानून अपने हाथ में न लें और परिसर के भीतर लौट जाएं, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़े रहे।

झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल

डीसीपी के अनुसार, स्थिति उस समय बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान आत्मरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। घटना में एसीपी वसंत कुंज, जेसीपी, सीआईएसडब्ल्यू, एसएचओ सरोज नगर और एसएचओ किशनगढ़ समेत लगभग 20 से 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मामला दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने 51 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वसंत कुंज नॉर्थ थाने में धारा 76/26 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और बिना अनुमति प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *