• Home
  • Delhi
  • जस्टिस समीर जैन ने आजम खां से जुड़े केसों की सुनवाई से खुद को किया अलग
Image

जस्टिस समीर जैन ने आजम खां से जुड़े केसों की सुनवाई से खुद को किया अलग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रयागराज, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जस्टिस जैन की सिंगल बेंच में आजम खान के कुल चार मामले लंबित थे, जिनमें 2016 का यतीमखाना केस भी शामिल है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन उससे पहले अदालत में अचानक एक अप्रत्याशित मोड़ आया। जस्टिस जैन ने खुले कोर्ट में सभी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं कर पाएंगे। हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह बताने से इंकार कर दिया।

अधिवक्ता हुए हैरान
सुनवाई के दौरान सह-आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एफ.ए. नकवी और वकील सैयद अहमद फैजान मौजूद थे। वहीं आजम खान और सह-आरोपी वीरेंद्र गोयल की ओर से वरिष्ठ वकील एन.आई. जाफरी, शाश्वत आनंद और शशांक तिवारी पेश हुए। जस्टिस के इस अचानक फैसले से सभी वकील हैरान रह गए।

मुख्तार अंसारी के बेटे की सजा पर लगाई थी रोक
अब यह तय करना मुख्य न्यायाधीश के अधिकार क्षेत्र में होगा कि आजम खान के इन मामलों को किस नई बेंच को स्थानांतरित किया जाए। जस्टिस समीर जैन इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी कई चर्चित सुनवाइयों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की दो साल की सजा पर रोक लगाई थी

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *