हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,
कैश कांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से नगदी मिलने की पुष्टि की है।
मुख्य न्यायाधीश ने अब जस्टिस वर्मा से इस रिपोर्ट पर दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार, यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो CJI उनसे इस्तीफा देने को कह सकते हैं।
हालांकि, संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार जस्टिस वर्मा इस्तीफा देने के लिए बाध्य नहीं हैं। यदि वह इस्तीफा नहीं देते, तो CJI केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की सिफारिश करेंगे।
संसद द्वारा पारित महाभियोग ही उन्हें न्यायिक पद से हटा सकता है। इस मामले ने न्यायपालिका में हलचल मचा दी है और सभी की निगाहें अब जस्टिस वर्मा के अगले कदम पर टिकी हैं।















