• Home
  • अलीगढ
  • एपीसी की अध्यक्षता में आगरा व अलीगढ़ मण्डल की खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 9 मई को कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में
Image

एपीसी की अध्यक्षता में आगरा व अलीगढ़ मण्डल की खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 9 मई को कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025,
अलीगढ़, 05 मई 2025: उत्तर प्रदेश के माननीय कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) की अध्यक्षता में आगामी 9 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे से कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर, अलीगढ़ में आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल की संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण गोष्ठी की जानकारी संयुक्त कृषि निदेशक ने दी। उन्होंने बताया कि गोष्ठी में आगरा व अलीगढ़ मण्डल के कृषि से सम्बंधित विभागों के जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, साथ ही बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान हिस्सा लेंगे।

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक तकनीकों और नवीनतम कृषि जानकारियों से अवगत कराना है। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मिट्टी सुधार, बीज चयन, उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग, कीट नियंत्रण व अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

यह आयोजन किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा तथा खरीफ सीजन में उनकी पैदावार बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top