• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, पहला मामला आया सामने
Image

अलीगढ़ में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, पहला मामला आया सामने

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। 2023 के बाद पहली बार अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमित मरीज की पुष्टि एक निजी अस्पताल में हुई, जिसके बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रविवार को मरीज को दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने मामले की पुष्टि के बाद सतर्कता बढ़ा दी है और निगरानी तंत्र को फिर से सक्रिय कर दिया गया है।

संक्रमित युवक बन्नादेवी क्षेत्र की सर्कुलर रोड स्थित रॉयल कॉलोनी का निवासी है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से बुखार, जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायत से परेशान था। 28 मई को वह एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसने दूसरा अस्पताल तलाशा।

शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे आगरा रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद मरीज को तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

लखनऊ मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट
संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की रिपोर्ट लखनऊ स्थित मुख्यालय भेज दी है। विभाग ने एक बार फिर से कांटैक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जिला सर्विलांस टीम को अलर्ट पर रखा गया है और संभावित मामलों की पहचान के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

परिजनों को घर में ही रहने की सलाह
मरीज को मेडिकल कॉलेज से रविवार को दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सोमवार को उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और परिजनों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। उनकी भी जांच की जाएगी।

अस्पताल पहुँचे स्वास्थ्य अधिकारी
कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एडी हेल्थ डॉ. राजेश कटारिया, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी और डॉ. देवेंद्र वाष्णेय समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी अस्पताल पहुंचकर निगरानी में जुटे हुए हैं। अस्पताल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Releated Posts

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top