• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: लोन के नाम पर भाजपा नेता से लाखों की ठगी, मामला दर्ज
Image

अलीगढ़: लोन के नाम पर भाजपा नेता से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़,। देहलीगेट थाना क्षेत्र के गूलर रोड पर लोन दिलाने के नाम पर कुछ युवकों ने भाजपा नेता से नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गूलर रोड निवासी नलिन सुप्री भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया कि एक मई 2022 को तीन-चार युवक उनके घर आए और कार लोन दिलवाने की बात कही। आरोपी युवक पहले भी कई बार कार लोन का कार्य कर चुके थे, जिससे विश्वास हो गया।

कार देखने के बाद दोनों पक्षों में नौ लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद आरोपियों ने नौ लाख रुपये का लोन करवाया, लेकिन वह रकम अपने खातों में डलवा ली और कार भी नहीं दी। जब नलिन ने कार देने की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देवयांश भारद्वाज, देवेंद्र भारद्वाज और तीन-पांच अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *