हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 1 मई : 2025,
समाज कल्याण विभाग द्वारा किए गए सत्यापन में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिले में 1000 लाभार्थी ऐसे मिले हैं, जिनका निधन हो चुका है, फिर भी उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही थी। इसके अलावा, 150 लाभार्थी अपात्र पाए गए, जिनके पास लक्ज़री सुविधाएँ जैसे एसी और वाहन थे, इसके बावजूद उन्हें पेंशन मिल रही थी।
समाज कल्याण विभाग ने इन सभी पेंशनधारकों की पेंशन निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी प्रखर कुमार सिंह के आदेश पर, समाज कल्याण अधिकारी ने एक व्यापक सर्वेक्षण कराया था, जिसमें 45000 पेंशनधारकों की जांच की गई। सर्वे के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 1000 पेंशनधारक मृत हैं और 150 अपात्र पेंशनधारी हैं।
अभी भी 20,000 पेंशनधारकों की जांच चल रही है, और आने वाले समय में इनकी पेंशन भी निरस्त की जा सकती है। यह कदम उठाने से विभाग की पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और केवल योग्य व्यक्तियों को ही पेंशन का लाभ मिलेगा।














