• Home
  • आगरा
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर आगरा से गिरफ्तार
Image

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर आगरा से गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025

गंगानगर (राजस्थान)/आगरा। राजस्थान के गंगानगर में कारोबारी पर जानलेवा फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को पुलिस ने आगरा के बाह से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रदीप शर्मा उर्फ छोटू उर्फ गोलू पंडित निवासी बाह, आगरा के रूप में हुई है। वह नोएडा में काम करता था और वहीं से उसकी लॉरेंस गैंग के साथ सांठगांठ हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप को गैंग की ओर से एक लाख रुपये में फायरिंग की सुपारी दी गई थी। वह एक अन्य साथी के साथ गंगानगर के होटल में फर्जी आईडी के जरिए ठहरा था। दोनों ने अपने-अपने मोबाइल आपस में बदल लिए थे ताकि ट्रैकिंग से बचा जा सके। घटना को अंजाम देने के बाद प्रदीप आगरा लौट आया था।

राजस्थान पुलिस को हमले की जांच के दौरान एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रदीप का सुराग मिला। शनिवार रात को राजस्थान पुलिस ने डौकी और बाह पुलिस की मदद से प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनमोल बिश्नोई ने हथियार और फर्जी आधार कार्ड मुहैया कराया था।

Releated Posts

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आगरा में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top