• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति पर अलीगढ़ में भव्य जिला पंचायत सम्मेलन, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया शुभारंभ
Image

अलीगढ़: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति पर अलीगढ़ में भव्य जिला पंचायत सम्मेलन, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 28 मई 2025: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत भव्य जिला पंचायत सम्मेलन का आयोजन, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया शुभारंभ

अलीगढ़ में आज पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला पंचायत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी ने लोकमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कार्यक्रम से पूर्व मंत्री जी ने छर्रा के विधायक ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, इगलास विधायक श्री राजकुमार सहयोगी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ लोकमाता के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा चित्रों का अवलोकन कर उनकी प्रेरणादायी जीवन यात्रा को स्मरण किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्रीजी के विचार

जिला पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी ने कहा कि भारतीय इतिहास में अनेक महापुरुषों को जातियों में विभाजित कर उनके योगदान को सीमित किया गया, जबकि उन्होंने सम्पूर्ण समाज के लिए कार्य किया। महारानी अहिल्याबाई होल्कर, महाराणा प्रताप, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह जैसे महापुरुषों ने समाज को जोड़ने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐसे महापुरुषों को उनका सच्चा सम्मान दिया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि महारानी अहिल्याबाई ने न्याय, धर्म, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार जैसे क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि एक महिला होते हुए और अनेक विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता ने कर में वृद्धि किए बिना 30 वर्षों तक आदर्श शासन चलाया और लगभग 1200 मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया, जिनमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ और अयोध्या जैसे तीर्थ शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, श्रीराम मंदिर अयोध्या और चारधाम यात्रा जैसे कार्यों के माध्यम से लोकमाता के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत की सांस्कृतिक पुनरुत्थान को नई दिशा दी जा रही है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य

मंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण, तीन पीएसी महिला बटालियन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति जैसे अभियानों के साथ प्रदेश में सामूहिक विवाह अनुदान को 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख

रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” की जिम्मेदारी भी दो महिलाओं को सौंपकर महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अन्य जनप्रतिनिधियों के विचार

इगलास विधायक श्री राजकुमार सहयोगी ने कहा कि मुगल काल और औरंगजेब जैसे शासकों द्वारा हजारों मंदिरों को ध्वस्त किया गया, जिनका पुनर्निर्माण लोकमाता ने कठिन परिस्थितियों में कराया। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं की प्रेरणा से महिलाएं स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई को “पुण्यश्लोक” की उपाधि सनातन काल में केवल तीन विभूतियों – धर्मराज युधिष्ठिर, राजा नल और महारानी अहिल्याबाई को प्राप्त हुई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे महारानी के जीवन से प्रेरणा लें और आत्मनिर्भर बनें।

धन्यवाद ज्ञापन एवं प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह ने मंत्रीगणों एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकमाता जैसे ऐतिहासिक चरित्रों के योगदान को जनमानस तक पहुँचाने में यह सम्मेलन अत्यंत सफल रहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम का पुनरुद्धार कर धार्मिक चेतना को सशक्त किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सिकंदराराऊ श्री सुरेश प्रताप गांधी, बृज प्रांत उपाध्यक्ष ठा0 श्यौराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद ठा0 राहुल सिंह, ब्लॉक प्रमुख धनीपुर पूजा दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख अतरौली साहब सिंह, जवां के ब्लॉक प्रमुख ठा0 हरेन्द्र सिंह, चंडौस के ब्लॉक प्रमुख रेशमपाल सहित कई जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गौरव शर्मा ने किया।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *