• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, हालत गंभीर
Image

लखनऊ: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक मुठभेड़ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित घायल हो गया है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, यह घटना 5 जून की सुबह सामने आई थी, जब बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक स्कूटर की पहचान हुई, जिससे आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर को आरोपी पर ₹1 लाख के इनाम की संस्तुति भेजी गई। महज 20 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को ट्रैक कर लिया और मुठभेड़ में उसे घायल कर दबोच लिया।

फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top