• Home
  • अलीगढ
  • महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय टैक्सी से गाजियाबाद भागी थी, पुलिस आज कर सकती है बड़ा खुलासा
Image

महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय टैक्सी से गाजियाबाद भागी थी, पुलिस आज कर सकती है बड़ा खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। अभिषेक हत्याकांड में फरार चल रही महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय को लेकर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन पूजा टैक्सी से गाजियाबाद भागी थी। पुलिस ने टैक्सी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसने पूजा को गाजियाबाद के एक स्थान पर उतारा था। पुलिस ने वहां दबिश भी दी, लेकिन पूजा का कोई पता नहीं चला। हालांकि, जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर बुधवार को बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूजा फिलहाल गाजियाबाद के किसी आश्रम में छिपी हो सकती है। तीन राज्यों में लगातार दबिश के बावजूद उसका सुराग नहीं मिला है। इस बीच, मंगलवार को पूजा की ओर से दायर की गई जमानत याचिका को उसके अधिवक्ताओं ने वापस ले लिया। इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह किसी भी वक्त अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर सकती है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूजा के रिश्तेदारों और करीबियों को निगरानी में रखा गया है। वहीं, पुलिस की टीमें लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई हैं। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि टैक्सी चालक से पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं और मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।

#Tags: #AligarhNews #PoojaShakunPandey #AbhishekMurderCase #PoliceInvestigation #BreakingNews

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *