• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: संभावित बाढ़ को लेकर डीएम का महाराजगढ़ निरीक्षण
Image

अलीगढ़: संभावित बाढ़ को लेकर डीएम का महाराजगढ़ निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 24 जुलाई 2025

अलीगढ़, 23 जुलाई 2024
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुधवार को टप्पल क्षेत्र के ग्राम महाराजगढ़ में संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यमुना किनारे बसे ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और अभी कोई संकट नहीं है। डीएम ने कहा कि प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। उन्होंने निर्देश दिया कि तटीय क्षेत्रों में जलस्तर की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और ग्रामवासियों को समय पर सूचना दी जाए।

निरीक्षण के समय ग्राम निवासी जसवंत पुत्र मानक चन्द्र की झुग्गी-झोपड़ी देख डीएम ने उन्हें तत्काल आवास योजना और अन्त्योदय कार्ड का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर पात्र लाभार्थी को योजना से जोड़ने को कहा।

तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए गए कि संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों—महाराजगढ़, ऊटासानी, पखोदना और शेरपुर में राहत-बचाव की सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि “जनहानि से बचाव हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी संसाधन और टीमें अलर्ट मोड में रहें।”

नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा ने बताया कि महाराजगढ़ और शेरपुर यमुना नदी एवं बांध के बीच बसे हुए हैं और विगत वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। अमर सिंह का नगला जैसे आसपास के गांव भी खतरे की जद में आ सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जब ओखला बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है, तो यमुना नदी खैर तहसील क्षेत्र में खतरे के निशान को पार कर जाती है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, जैसे नाव, राहत सामग्री, अस्थायी शिविर व प्राथमिक चिकित्सा की तैयारियों को समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन हर ग्रामीण तक समय से पहले सूचना पहुंचाए ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा, तहसील व ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Releated Posts

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ अगस्त तक पूरा होगा दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top