• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: एटीएस के निशाने पर कई और ISI एजेंट, जांच तेज़
Image

लखनऊ: एटीएस के निशाने पर कई और ISI एजेंट, जांच तेज़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025

लखनऊ। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी उत्तर प्रदेश एटीएस ने जांच की रफ्तार और तेज़ कर दी है। मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए शहजाद से नए सिरे से पूछताछ की जा रही है, जिससे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। कोर्ट ने शहजाद की 10 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है, ताकि उससे गहराई से पूछताछ की जा सके।

सूत्रों के अनुसार, शहजाद की मदद से दो अन्य आरोपी भी कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुके हैं। इनकी गतिविधियों को लेकर एटीएस ने ठोस प्रमाण जुटा लिए हैं। दोनों आरोपियों की भी पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई है और उनसे पूछताछ जारी है। वहीं दो अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है, जो इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

जांच एजेंसियों को शक है कि इस गिरोह में एक महिला की भी अहम भूमिका रही है। उसकी गतिविधियों को लेकर तहकीकात जारी है और जल्द ही उससे भी पूछताछ की जा सकती है।

इसके अलावा, एटीएस ने आरोपियों से जुड़े कई बैंक खातों की जानकारी भी इकट्ठा की है, जिससे हवाला और फंडिंग से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क पाक खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारियां भेजने के साथ-साथ आर्थिक मदद भी प्राप्त कर रहा था।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top