• Home
  • Uncategorized
  • मायावती 9 अक्टूबर को लखनऊ में तीन लाख कार्यकर्ताओं की रैली करेंगी
Image

मायावती 9 अक्टूबर को लखनऊ में तीन लाख कार्यकर्ताओं की रैली करेंगी

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती आगामी 9 अक्टूबर को काशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित काशीराम स्मारक स्थल पर बड़ी रैली करने जा रही हैं। अनुमान है कि इस रैली में करीब तीन लाख लोग शामिल होंगे।

राजनीतिक हलकों में इसे पंचायत चुनाव से पहले मायावती का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। संदेश साफ है कि वह अभी भी सक्रिय राजनीति में मजबूती से मौजूद हैं और विरोधियों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

रविवार को लखनऊ में हुई पार्टी की समीक्षा बैठक में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। हालांकि मायावती के भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ इस बैठक में नहीं पहुंचे। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।

गौरतलब है कि साल 2016 में मायावती ने लखनऊ में आखिरी बार इतनी बड़ी रैली की थी। अब नौ साल बाद होने जा रही यह रैली आने वाले राजनीतिक परिदृश्य में नए समीकरणों का संकेत दे सकती है।

Releated Posts

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top