• Home
  • Uncategorized
  • मायावती का बड़ा बयान: ‘ईवीएम में धांधली से बीएसपी को हराया जा रहा, दलितों का विश्वास तोड़ने की साजिश’
Image

मायावती का बड़ा बयान: ‘ईवीएम में धांधली से बीएसपी को हराया जा रहा, दलितों का विश्वास तोड़ने की साजिश’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025

लखनऊ : उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जातिवादी पार्टियां अपने राजनीतिक लाभ के लिए स्वार्थी और अवसरवादी संगठनों को मजबूत करने के लिए न केवल अपने वोट ट्रांसफर कर रही हैं, बल्कि ईवीएम में धांधली के जरिए बीएसपी के उम्मीदवारों को जीतने से रोक रही हैं। मायावती ने कहा कि इसका मकसद दलित और अन्य उपेक्षित वर्गों का बीएसपी से विश्वास उठाना है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईवीएम में धांधली को लेकर अब विपक्षी पार्टियां भी खुलकर बोल रही हैं, जिससे इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। मायावती ने पहले भी कई बार ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।

यह बयान उत्तर प्रदेश के हालिया उपचुनाव नतीजों के बाद आया है, जिसमें बीएसपी को कोई सीट नहीं मिली। मायावती ने उपचुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और ईवीएम में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए घोषणा की थी कि जब तक चुनाव आयोग इस पर ठोस कदम नहीं उठाता, उनकी पार्टी देश में कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

मायावती ने अपने समर्थकों से सतर्क रहने और विरोधी पार्टियों की साजिशों से बचने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी लोकसभा और विधानसभा जैसे आम चुनावों में मजबूती से लड़ेगी, क्योंकि इनमें सत्ता परिवर्तन की संभावना के कारण धांधली कम होती है।

Releated Posts

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top