• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: छर्रा अड्डा पर निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन का मेयर ने किया निरीक्षण
Image

अलीगढ़: छर्रा अड्डा पर निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन का मेयर ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 3 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़,। मेयर प्रशांत सिंघल ने सोमवार को छर्रा अड्डा स्थित निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बरसात से पहले जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सके।

मेयर ने पंजाबी कॉलोनी के स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों ने बताया कि बरसात के समय क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या हो जाती है, जिससे आवागमन और जनजीवन प्रभावित होता है। उन्होंने जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

गौरतलब है कि छर्रा अड्डा के आसपास पंजाबी कॉलोनी, गुरुद्वारा, बैकुंठ नगर सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यहां पुराने पंपिंग स्टेशन की जगह नए पंपिंग स्टेशन और संपवेल का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य सीएंडडीएस द्वारा कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने मेयर को निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंपिंग स्टेशन और संपवेल तैयार होने के बाद जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top